Move to Jagran APP

भाजपा का जनसंपर्क अभियान आज से

सुंदरगढ़ संसदीय क्षेत्र के सात विधानसभा के कार्यकर्ताओं को लेकर भाजपा

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 11:27 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 11:27 PM (IST)
भाजपा का जनसंपर्क अभियान आज से
भाजपा का जनसंपर्क अभियान आज से

संवाद सूत्र, सुंदरगढ़: सुंदरगढ़ संसदीय क्षेत्र के सात विधानसभा के कार्यकर्ताओं को लेकर भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को राजगांगपुर के सुजाता मैरेज पैलेस में हुआ। इस सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश इकाई के निर्देशानुसार आगामी 11 से 30 नवंबर तक राज्य भर में जनसंपर्क अभियान शुरू करने की जानकारी दी गई। इस अभियान में राज्य की जनता को केंद्र सरकार की उपलब्धियों तथा राज्य सरकार की नाकामी से अवगत कराने का काम किया जाएगा।

loksabha election banner

इस सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री सह सुंदरगढ़ लोकसभा सांसद जुएल ओराम ने किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ओराम ने यह सम्मेलन आयोजित करने के उद्देश्य पर जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम की शुरुआत में दिवंगत भाजपा नेता गणेश महा¨लग की स्मृति में एक मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई। इस सम्मेलन में 11 नवंबर से शुरू होने वाले जनसंपर्क अभियान में प्रत्येक दिन कम से कम दस किलोमीटर तक पदयात्रा करने पर जोर दिया गया। इस सम्मेलन में अन्य नेताओं में भाजपा के प्रदेश सहसंगठन मंत्री अमिताभ चक्रवर्ती, प्रदेश उपाध्यक्ष सुकेशी ओराम, सुंदरगढ़ जिलाध्यक्ष बटकिशोर मिश्र, पानपोष जिलाध्यक्ष जगबंधु बेहरा, बणई जिलाध्यक्ष राहास बिहारी प्रधान, प्रदेश सचिव धीरेन सेनापति मंचासीन थे। इस सम्मेलन में सात विधानसभा के 300 से भी ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे थे। इस कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता कुलदीप ¨सह ने किया। अन्य लोगों में राउरकेला के भाजपा नेता निहार राय समेत प्रमिला दास, सुब्रत पटनायक, अजय कंसारी व अन्य भाजपाई शामिल रहे। जबकि राजगांगपुर के भाजपा नेताओं में उपेंद्र प्रधान, महेंद्र मांझी, सहदेव खाखा, विकास खाखा, प्रेमसागगर ओराम, नर¨स ¨मज, सुरेंद्र देहुरी, राजगांगपुर मंडलाध्यक्ष श्रीधर स्वांई व अन्य नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.