बीजद टाउन अध्यक्ष ने पूर्व विधायक से लिया आशीर्वाद
बीजू जनता दल के नए टाउन अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा ने शनिवार को समर्थकों के साथ पूर्व विधायक मंगला किसान के निवास राय बहाल जाकर उनका आशीर्वाद लिया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Mar 2020 11:24 PM (IST)Updated: Sun, 15 Mar 2020 06:26 AM (IST)
संवाद सूत्र, राजगांगपुर: बीजू जनता दल के नए टाउन अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा ने शनिवार को समर्थकों के साथ पूर्व विधायक मंगला किसान के निवास राय बहाल जाकर उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने में पूर्व विधायक का सहयोग मांगा। पूर्व विधायक ने राजेंद्र बेहरा को हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिया है। बेहरा ने बताया कि वह बीजद को और ज्यादा मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे। शहर के 20 वार्ड में रहनेवाले लोगों से भी उन्होंने बीजद को मजबूत करने के लिए सहयोग मांगा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें