राजगागपुर बीजद में मतभेद सामने आए
लॉक डाउन के मौके पर लोगो को खाना वितरण करने के बहाने छवि चमकाने का आरोप वर्तमान बीजद अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा ने पूर्व बीजद अध्यक्ष रहे अमरेश पंडा पर लगाया है।
संसू, राजगांगपुर : लॉक डाउन के मौके पर लोगो को खाना वितरण करने के बहाने छवि चमकाने का आरोप वर्तमान बीजद अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा ने पूर्व बीजद अध्यक्ष रहे अमरेश पंडा पर लगाया है। साथ ही बीजू जनता दल एवं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नाम से उद्योगों को जबरन ताला लगाने की बात पर घोर आपत्ति व्यक्त की है।
गुरुवार को मीडिया से बातचीत में बेहरा ने कहा कि जिस तरह से पूर्व बीजद अध्यक्ष शहर के एक प्लाट के भीतर घुसकर वहां तैयार मैटेरियल को फेसबुक और व्हाट्स एप में शेयर किया, इसे कतई जायज नहीं ठहराया जा सकता है। बिना बीजद जिला अध्यक्ष और नगर अध्यक्ष के अनुमति के किस अधिकार से उन्होने ऐसा किया, सवाल किया है। बेहरा ने इसे पार्टी विरोधी कार्य करार देते हुए कहा है कि ऐसे ही कामों को लेकर शहर में बीजद की स्थिति पहले से ही ठीक नहीं है उस पर इस प्रकार की मनमानी पार्टी को गर्त में पहुंचा देगी। इस लिए पूर्व अध्यक्ष के कार्य कलापों से बीजू जनता दल का कोई लेना-देना नहीं है। हम इस प्रकार की गतिविधियों का खंडन करते हैं। सारे कार्य के लिए खुद अमरेश पंडा जिम्मेदार है।