राजेंद्र बेहरा बने राजगांगपुर बीजद के नए टाउन अध्यक्ष
बीजू जनता दल की सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद गुरुवार को अध्यक्षों की घोषणा की गई।
संवाद सूत्र, राजगांगपुर : बीजू जनता दल की सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद गुरुवार को अध्यक्षों की घोषणा की गई। इसमें राजगांगपुर बीजद टाउन का अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा को घोषित किया गया है। स्थानीय आइटी कॉलोनी निवासी राजेन्द्र बेहरा को बीजद का टाउन अध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। वहीं अध्यक्ष बनाए जाने पर राजेन्द्र बेहरा ने बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक सहित जिला अध्यक्ष विनय टोप्पो, अल्पसंख्यक सेल के महासचिव सोहेब आलम, राजेन्द्र लेंका, अशोक दास, सीपुन का आभार व्यक्त किया है। कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता संगठन को मजबूत करना एवं सभी को लेकर चलना है। ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी मे जोड़ना प्रमुखता रहेगी। इसके साथ पुराने एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय सक्रिय कर पार्टी को और ज्यादा मजबूत करेंगे।