बिसरा ब्लाक कार्यालय शटडाउन
बिसरा ब्लाक कार्यालय के एक कर्मचारी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया इसके बाद संक्रमण की आशंका से कार्यालय को एक दिन के लिए शटडाउन किया गया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 12:49 AM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 06:15 AM (IST)
संसू, बंडामुंडा : बिसरा ब्लाक कार्यालय के एक कर्मचारी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया इसके बाद संक्रमण की आशंका से कार्यालय को एक दिन के लिए शटडाउन किया गया है। इसके साथ ही बिसरा ब्लाक के पदाधिकारी व कर्मचारियों को भी होम क्वारंटाइन में रखा गया है एवं उनके नमूने संग्रह कर जांच किये जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही उनके पॉजिटिव या निगेटिव होने का पता चल सकेगा। विभिन्न कार्य से लोग बिसरा ब्लाक कार्यालय आते हैं। कर्मचारियों के संपर्क में भी लोग आये थे जिस कारण हड़कंप मचा हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें