डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
बणई अनुमंडल के केबलांग थाना क्षेत्र में रक्सी के पास शुक्रवार को डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 02:06 AM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 02:06 AM (IST)
संसू, लहुणीपाड़ा : बणई अनुमंडल के केबलांग थाना क्षेत्र में रक्सी के पास शुक्रवार को डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि अन्य एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दुर्घटना के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। सुबह करीब पांच बजे मानसिंह चंपिया व विजीत समद बाइक से जा रहे थे तभी रक्सी के पास डंपर ने उन्हें टक्कर मार दिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को पुलिस की सहायता से राउरकेला सरकारी अस्पताल फिर बुर्ला स्थानांतरित किया गया। इस दौरान मानसिंह की मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें