Move to Jagran APP

बीजू बाबू को मिले भारत रत्न सम्मान : बीजद

भारत के नक्शे में ओडिशा को एक अलग पहचान दिलाने सहित ओडिशा को विकसित राज्य बनाने में बीजू बाबू (पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक) की अहम भूमिका रही है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 07:46 AM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 07:46 AM (IST)
बीजू बाबू को मिले भारत रत्न सम्मान : बीजद
बीजू बाबू को मिले भारत रत्न सम्मान : बीजद

संसू, राजगांगपुर : भारत के नक्शे में ओडिशा को एक अलग पहचान दिलाने सहित ओडिशा को विकसित राज्य बनाने में बीजू बाबू (पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक) की अहम भूमिका रही है। ओडिशा की प्रगति के लिए उनके प्रयासों पर राष्ट्र को गर्व है। आज ओडिशा जैसा विकसित राज्य बना है इसके पीछे बीजू बाबू का बहुत योगदान है। आज उन्हीं का देखा हुआ सपना सच होता दिखाई दे रहा है। बीजू बाबू के योगदान की कहानी पूरे भारत वर्ष में विख्यात है। ओडिशा राज्य की भारत वर्ष में एक अलग पहचान बनी है। शुक्रवार को बीजू बाबू की जयंती के अवसर पर स्थानीय डाक बंगला में उन्हें नमन करने के उपरांत उपरोक्त बातें बीजद के नगर अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा ने कही।

loksabha election banner

बीजद कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में बीजू छात्र जनता दल, युवा इकाई के पदाधिकारी सहित राजेंद्र लेंका, पूर्ण चंद्र पाढ़ी, अशोक दास, सोहेब आलम, राजू मोहंती, अब्दुस सलाम, राकेश नंदा ने बारी-बारी से बीजू बाबू के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही बीजू बाबू के अवदान के लिए उन्हें भारत रत्न सम्मान दिए जाने की वकालत की। अभी तक उनका नाम भारत रत्न के लिए नहीं चुने जाने पर बीजद कर्मियों ने दुख प्रकट किया तथा केंद्र सरकार की आलोचना की। वक्ताओं ने कहा कि ओडिशा के विकास के लिए बीजू बाबू के योगदान को भुलाया नही जा सकता है। जिन्होंने अपने कार्यकाल में महिला सशक्तीकरण को लेकर जो कदम उठाए उसी का प्रतिफल है कि राज्य ही नहीं पूरे देश में आज आधी आबादी हर क्षेत्र में अपने कौशल के बूते पुरुषों से कदम ताल कर रही है। बैठक में विकास अग्रवाल, अशोक साहू, मो. असलम, मो. तौहीद, विश्व प्रकाश बेहरा, अखिलेश दास, बिपुल सहित दर्जनों बीजद कार्यकर्ता शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.