बड़गांव में मिला दुर्लभ चमगादड़, वन विभाग के हवाले
सुंदगरढ़ जिले के बड़गांव में दुर्लभ प्रजाति एक चमगादड़ मिला। इसकी तस्वीर वायरल होने के बाद वन विभाग कर्मचारी सक्रिय हुए एवं उसे अपने कब्जे में लिया एवं उसे जंगल में छोड़ा। इतमा गांव में एक युवक के पक्षी पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया था। उस जाल में एक दुर्लभ प्रजाति का चमगादड़ फंस गया।
संवादसूत्र, बड़गांव : सुंदगरढ़ जिले के बड़गांव में दुर्लभ प्रजाति एक चमगादड़ मिला। इसकी तस्वीर वायरल होने के बाद वन विभाग कर्मचारी सक्रिय हुए एवं उसे अपने कब्जे में लिया एवं उसे जंगल में छोड़ा। इतमा गांव में एक युवक के पक्षी पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया था। उस जाल में एक दुर्लभ प्रजाति का चमगादड़ फंस गया। गांव के बुलू राउत ने उसे अपने पास रखा था। इस संबंध में फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद वन विभाग तक इसकी जानकारी पहुंची। वन विभाग के कर्मचारी सोमवार को इतमा गांव पहुंचे और उस चमगादड़ को अपने कब्जे में लिया तथा जंगल में छोड़ दिया।