Move to Jagran APP

विश्व कप के लिए भारतीय टीम में अभिषेक का चयन

सीमेंटनगरी के होनहार दिव्यांग क्रिकेटर अभिषेक शुक्ला का चयन विश्

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 11:25 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 11:25 PM (IST)
विश्व कप के लिए भारतीय टीम में अभिषेक का चयन
विश्व कप के लिए भारतीय टीम में अभिषेक का चयन

संवाद सूत्र, राजगांगपुर : सीमेंटनगरी के होनहार दिव्यांग क्रिकेटर अभिषेक शुक्ला का चयन विश्व कप की भारतीय टीम में किया गया है। वे आगामी फरवरी महीने में दिव्यांग विश्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिसमें हैदराबाद में गत अक्टूबर महीने में बोर्ड ऑफ डिसेबल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चयन शिविर का आयोजन किया गया था।

loksabha election banner

इस चयन शिविर में देश भर के 80 दिव्यांग क्रिकेटरों ने अपने राज्य से चयनित होने के बाद शामिल हुये। सात दिनों तक चले इस शिविर में दिव्यांग क्रिकेटरों ने कड़ी मेहनत की। जिसके बाद भारतीय टीम के लिये इनमें से 22 खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिसमें ओडिशा से यहां पहुंचे चार दिव्यांग क्रिकेटरों में से अभिषेक शुक्ला का चयन किया गया। अभिषेक ने बताया कि आगामी 15 फरवरी से यह विश्वकप भारत में शुरू होगा। जिसकी तैयारी में वे जुटे हैं। भारतीय टीम में उसका चयन ऑलराउंडर के रूप में किया गया है। अभिषेक के चयन से यहां के खेल प्रेमियों में हर्ष देखा जा रहा है तथा विश्व कप में उसके उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.