'कोरोना से निपटने डालमिया सीमेंट ने किया हर संभव सहयोग'
वीर बिरसा मैदान में डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड की और से 73वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डालमिया ओसीएल रीफ्रैक्टरी मानव संसाधन विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक अशोक कुमार साहू ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया एवं गार्ड आफ आनर का निरीक्षण किया।
संसू, राजगांगपुर : वीर बिरसा मैदान में डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड की और से 73वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डालमिया ओसीएल रीफ्रैक्टरी मानव संसाधन विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक अशोक कुमार साहू ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया एवं गार्ड आफ आनर का निरीक्षण किया। सम्मानित अतिथि के रूप में डालमिया सीमेंट के राष्ट्रीय विनिर्माण प्रमुख गणेश डब्ल्यू जिरकुंटवार, राजगांगपुर कारखाना मुख्य चेतन श्रीवास्तव, डालमिया विद्या मंदिर के प्राचार्य डॉ राघवेन्द्र द्विवेदी एवं संगम महिला मंडल की अध्यक्ष प्रीती जिरकुंटवार, सरोज श्रीवास्तव प्रमुख उपस्थित थे। इस मौके पर गणेश जिरकुंटवार ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर साल यहां पर गणतंत्र दिवस मनाया जाता था परन्तु दो वर्षों से कोरोना महामारी के कारण प्रशासन के निर्देश अनुसार इसको छोटे रूप में मनाया जा रहा है। चेतन श्रीवास्तव ने कहा, वर्ष 2020 से आप सभी को विदित है की कोरोना की महामारी से देश दुनिया में सभी को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। यह सभी के लिए बहुत बड़ी चुनौती थी और वो चुनौती अभी भी बनी हुई है। डालमिया ग्रुप एवं राजगांगपुर यूनिट प्रशासन के साथ मिलकर कोरोना की महामारी से लड़ने के लिए कंधे से कंधे मिलकर मदद, प्रयास एवं सहयोग किया। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य के लिए डालमिया सीमेंट के सुभाष कुमार पात्र एवं लाखो लकड़ा तथा डालमिया ओसीएल रिफ्रैक्टरी के अशोक कुमार साहू एवं भूकुल राणा और डालमिया सीमेंट सुरक्षा विभाग के 12 कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। अन्य अतिथियों में अभिषेक कुमार मिश्रा, डा. बलराम पंडा, अरविन्द सिंह, संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं अभिभावक उपस्थित थे। डालमिया- ओसीएल रीफ्रैक्टरी मानव संसाधन विभाग के विभोर प्रसाद ने कार्यक्रम का संचालन किया। अंत में डालमिया सीमेंट राजगांगपुर सुरक्षा विभाग के प्रमुख सुब्रत पटनायक ने धन्यवाद अर्पण किया। संयंत्र के एडमिन, स्टेट फायर सर्विस एवं सुरक्षा विभाग के कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।