15 दिन में 222 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त
संवाद सूत्र राजगांगपुर राजगांगपुर में 6 से 21 जून के बीच राजगांगपुर में अभियान चलाकर 222 किलो पॉलीथीन जब्त किया गया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jun 2019 11:40 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jun 2019 06:48 AM (IST)
संवाद सूत्र, राजगांगपुर : राजगांगपुर में 6 से 21 जून के बीच अभियान चलाकर 222 किलो पॉलीथीन जब्त कर जुर्माने के रूप में 12,600 रुपये वसूला गया है। शनिवार को राजगांगपुर नगरपालिका के कार्यकारी अधिकारी ज्योति विकास दास ने बताया कि प्रतिबंधित पॉलीथीन बिक्री के खिलाफ अलग-अलग टीमों का गठन कर पॉलीथिन विक्रेता, पान दुकान, किराना दुकान व सब्जी दुकानों पर छापेमारी की गई। कुल दो क्विटल 22 किलो प्रतिबंधित पॉलीथीन जब्त किया गया। अभियान आगामी दिनों में भी चलेगा। कोशिश है रोजाना एक-एक घंटे छापेमारी अभियान चलाया जाए। दुकानदार प्रतिबंधित पॉलीथिन की बिक्री न करें और पॉलीथिन की थैलियों में सामान न दें। अन्यथा पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें