दिल्ली में 12वीं टॉपर आदित्य ने किया शहर का नाम रोशन
दिल्ली में सीबीएसई 12वीं की वाणिज्य परीक्षा में अव्वल आदित्य अग्रवाल ने शहर क
संसू, राजगांगपुर : दिल्ली में सीबीएसई 12वीं की वाणिज्य परीक्षा में अव्वल आदित्य अग्रवाल ने शहर का नाम रोशन किया है। शहर के विभिन्न संगठन एवं गणमान्य लोगों ने उसे शुभकामनाएं दी हैं। उसने 98.4 फीसद अंक आदित्य ने हासिल किए। आदित्य की इस उपलब्धि पर दैनिक जागरण की ओर से उसे दिल्ली में नौ जून को सम्मानित किया जाएगा।
राजगांगपुर निवासी कमल अग्रवाल दीना के बेटे आदित्य अग्रवाल ने दिल्ली में रहकर 12वीं वाणिज्य की परीक्षा में 98.4 फीसद अंक प्राप्त कर दिल्ली में टॉप किया है। इसी के साथ उसने अपने स्कूल के साथ साथ राजगांगपुर का भी गौरव बढ़ाया। गुरुवार की देर शाम आदित्य को यहां शहरवासियों ने बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष विभा अग्रवाल आदित्य के साथ उसके परिजनों को भी बधाई दी। साथ में दीपक अग्रवाल ,घोघड़मल गडोडिया, दीपक शर्मा ,गिरिवर अग्रवाल ,पवन गडोडिया ,रेखा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल ने भी आदित्य को बधाई दी। आदित्य को दिल्ली के आरकेपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में 9 जून को दैनिक जागरण की तरफ से आदित्य को सम्मानित किया जाएगा।