तेज रफ्तार हाइवा ने कार को ठोका, दो गंभीर
संवाद सूत्र संबलपुर मुंबई-कोलकाता राजमार्ग पर मंगलवार की अपराह्न जमनकिरा थाना के गौड़पाली
संवाद सूत्र, संबलपुर : मुंबई-कोलकाता राजमार्ग पर मंगलवार की अपराह्न जमनकिरा थाना के गौड़पाली पुलिस चौकी अंतर्गत कदलीपाल गांव के निकट हुए सडक हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए बुर्ला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों घायल बरगढ़ जिला के अंबाभोना और भटली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बरगढ़ जिला के अंबाभोना थाना अंतर्गत भुक्ता गांव का 38 वर्षीय प्रकाशचंद्र दास और भटली थाना क्षेत्र का 42 वर्षीय सुधीर कुमार दास कार से देवगढ़ से संबलपुर की ओर लौट रहे थे। इसी बीच कदलीपाल गांव के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने कार को ठोंक दिया। कार के सामने का हिसा बुरी तरह पिचक गया और कार में सवार प्रकाश और सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने उन्हें कार से बाहर निकालने के बाद इलाज के लिए बुर्ला हॉस्पिटल भेजा। बताया गया है कि हॉस्पिटल में प्रकाश की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस कार और हाईवा को जब्त कर घटना की जांच कर रही है।
परी की आत्मा की शांति के लिए समलेश्वरी मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित
संवाद सूत्र, संबलपुर : नयागढ़ जिला की बहुचर्चित परी हत्याकांड के आरोपितों को सजा दिलाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता अलग-अलग तरीके से मांग कर रहे हैं। इस बीच सोमवार की शाम आराध्य देवी मां समलेश्वरी मंदिर में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से परी की आत्मा की शांति और सद्गति के लिए दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इसके साथ दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की गई। महिला मोर्चा की वरिष्ठ सदस्या अन्नपूर्णा बारिक के नेतृत्व में संबलपुर जिला भाजपा के महासचिव अनिल बेहेरा समेत रुनु प्रधान, लक्ष्मी जेना, सीताकांती मेसुआ, सुजाता गुरु, संजू साहू, फूल स्वाईं, बसंती तरिया, लक्ष्मी साहू, सुबर्ना साहू, सुरमा पोढ़, अनिल सुना, सुशांत पुरोहित, मानस बक्शी आदि समलेश्वरी मंदिर पहुंचकर इस कार्यक्रम में शामिल थे।