संबलपुर और बरगढ़में मिले एक-एक संक्रमित
संवाद सूत्र संबलपुर संबलपुर जिला के कुचिडा ब्लॉक के एक 63 वर्षीय वृद्ध और बरगढ़ जिला के
संवाद सूत्र, संबलपुर : संबलपुर जिला के कुचिडा ब्लॉक के एक 63 वर्षीय वृद्ध और बरगढ़ जिला के अत्ताबिरा ब्लॉक की एक 35 वर्षीय महिला का स्वाब नमूना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें भुवनेश्वर के कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों नए मामलों के साथ संबलपुर जिले में संक्रमितों की संख्या 105 व बरगढ़ जिले में 167 हो गयी है।
संबलपुर जिला प्रशासन की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया है कि कुचिडा ब्लॉक के 63 वर्षीय एक वृद्ध को इलाज के लिए भुवनेश्वर स्थित किम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसका स्वाब नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था।
इसी तरह बरगढ़ जिला के अत्ताबिरा ब्लॉक अंतर्गत कुलुंडा गांव की 35 वर्षीय महिला बेटी की इलाज के लिए भुवनेश्वर स्थित एम्स अस्पताल गयी थी और उसके साथ थी। उसका भी स्वाब नमूना जांच के बाद कोरोना पॉजिटिव निकला और उसे भी कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।