विमलेंदू राय का फिर तबादला
संबलपुर महानगर निगम के आयुक्त विमलेंदू राय का एक बार फिर तबादला किया गया
संसू, संबलपुर : संबलपुर महानगर निगम के आयुक्त विमलेंदू राय का एक बार फिर तबादला किया गया है। इस बार उन्हें भुवनेश्वर महानगर निगम का संयुक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है।
गुरुवार को ओडिशा सरकार ने वरिष्ठ ओडिशा प्रशासनिक अधिकारी स्तर पर फेरबदल किया था। इसका असर वर्षों से संबलपुर में पदस्थ प्रशासनिक अधिकारी विमलेंदू राय पर भी पड़ा। संबलपुर जिला में उपजिलाधीश के रूप में कार्यरत विमलेंदू राय को संबलपुर महानगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया था। इसी वर्ष उनका तबादला पड़ोसी बरगढ़ जिले में कर दिया गया था। लेकिन कुछ दिनों बाद ही उनका यह तबादला रद हो गया था और उन्हें दोबारा महानगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया था। गौरतलब है कि करीब 150 वर्ष पुराने संबलपुर नगरपालिका को 15 नवंबर 2013 को सरकार ने महानगर निगम का दर्जा दिया था और तब से अब तक महानगर निगम का चुनाव नहीं हुआ है। जिसे लेकर लोगों में असंतोष बढ़ रहा है।