सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
गुरुवार कि रात छत्तीसगढ़ राज्य कीसीमा से सटे बरगढ़ जिले के पदमपुर उपसंभाग के घेस वनांचल अंतर्गत झांझ पहाड़ी के बुठीखोल में सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक कैडर नक्सली रविद्र की मौत हो गई। उसे बरगढ़ सांगठनिक स्क्वाड का मुखिया होने की जानकारी मिल रही है। सुरक्षा बल के जवानों ने उसके शव के पास से एके -47 राइफल जब्त की गई है।
संवाद सूत्र, संबलपुर : राज्य के पुलिस महानिदेशक अभय कि अपील का नक्सलियों पर कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा। इसी वजह से विभिन्न जिलों में सुरक्षा बल के जवानों के साथ हो रही मुठभेड़ में नक्सलियों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। गुरुवार कि रात, छत्तीसगढ़ राज्य कीसीमा से सटे बरगढ़ जिले के पदमपुर उपसंभाग के घेस वनांचल अंतर्गत झांझ पहाड़ी के बुठीखोल में सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक कैडर नक्सली रविद्र की मौत हो गई। उसे बरगढ़ सांगठनिक स्क्वाड का मुखिया होने की जानकारी मिल रही है। सुरक्षा बल के जवानों ने उसके शव के पास से एके -47 राइफल जब्त की गई है।
जागरण को प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे बरगढ़ जिले के झांझ पहाड़ी पर नक्सली गतिविधि की सूचना मिलने के बाद बरगढ़ जिला एसपी पदमिनी साहू ने स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और डीवीएफ के जवानों को सर्च ऑपरेशनके लिए भेजा था। जवान जब गुरुवार की रात झांझ पहाड़ी के बुठीखोल में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे तभी उनका सामना नक्सलियों से हो गया। सुरक्षा बल के जवानों को देखते ही नक्सलियों ने फायरिग शुरू कर दी। सुरक्षा बल के जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिग की। जिसमें कैडर नक्सली रविद्र की मौत हो गई। गौरतलब है कि कुछ वर्ष पहले भी झांझ पहाड़ी के मोहनपाली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थीं जिसमें सुरक्षा बल का एक जवान घायल हुआ था। बता दें, नक्सली गतिविधि के खिलाफ सुरक्षा बल के जवान लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं।