Move to Jagran APP

पंचायत चुनाव को लेकर सरकार की मन लुभावन योजनाएं

आगामी चुनावों को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अपनाए जा रहे हथकंडों को कांग्रेस पार्टी की ओर से मन लुभावन और वोट हथियाने का पुराना फार्मूला बताया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 07:25 AM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 07:25 AM (IST)
पंचायत चुनाव को लेकर सरकार की मन लुभावन योजनाएं
पंचायत चुनाव को लेकर सरकार की मन लुभावन योजनाएं

संवाद सूत्र, संबलपुर : आगामी चुनावों को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अपनाए जा रहे हथकंडों को, कांग्रेस पार्टी की ओर से मन लुभावन और वोट हथियाने का पुराना फार्मूला बताया गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार किसानों और आमलोगों की मौलिक समस्याओं का समाधान करने में बुरी तरह विफल साबित हुई है और सरकार का एकमात्र लक्ष्य सत्ता पर बने रहना है।

loksabha election banner

जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में जिला अध्यक्ष अश्विनी गुरु ने बताया कि केंद्र और ओडिशा सरकार की त्रुटिपूर्ण कृषि नीति की वजह से अन्नदाता दुर्दशा भुगत रहे हैं। केंद्र सरकार के तीन काले कानून के खिलाफ किसानों ने एक वर्ष तक संघर्ष किया और इस दौरान पांच सौ से अधिक किसानों की अकाल मौत हो गई। ऐसा ही हाल ओडिशा में है। त्रुटिपूर्ण धान संग्रह नीति और मंडियों में मनमानी से किसान शोषण का शिकार हो रहे हैं। आपूर्ति विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों और मिल मालिकों की गठजोड़ से किसान शोषण का शिकार हो रहे हैं।

पंचायत चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा पर जिला अध्यक्ष गुरु ने बताया कि सरकार मन लुभावन योजनाओं की घोषणा कर वोट हथियाना चाहती है। एक महीने पहले खुद मुख्यमंत्री ने प्रत्येक जीवन को अमूल्य बताया था और कोरोना संक्रमण को देखते हुए घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दे रहे थे। अब वही मुख्यमंत्री पंचायत चुनाव को लेकर जिला जिला घूमकर भीड़ जमा कर स्वास्थ्य कार्ड बांट रहे हैं। विरोधी दलों की ओर से बार बार मतदाता सूची संशोधन की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आदिवासियों को उचित आरक्षण भी नहीं दिया गया। जिला अध्यक्ष गुरु ने आगे बताया कि पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस ने अपनी रणनीति तय की है। कोविड दिशानिर्देशों का पालन करते हुए कांग्रेस इस चुनाव में उतरेगी। उन्होंने भरोसा जताते हुए बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के रवैए से लोगों का मोहभंग होने लगा है और इस चुनाव में मतदाता बीजद और भाजपा को उचित जवाब देंगे।

कांग्रेस की इस प्रेसवार्ता में जिला उपाध्यक्ष निरंजन त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष (जोन- एक) विजयलक्ष्मी बेहरा, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्लावन बहिदार, उपाध्यक्ष निखत परवीन, पिछड़ा मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जितेन प्रधान, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजीव गर्डिया, सेवादल के जिला संयोजक नव भट्ट उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.