वैदिक कॉलेज से 52 घरेलू रसोई गैस सिलेंडर जब्त
सासन निकटस्थ वैदिक कॉलेज सेजिला आपूर्ति अधिकारियों ने इंडेन कंपनी के 52 घरेलू रसोई गैस सिलिडर जब्त किए।
संवाद सूत्र, संबलपुर : वैदिक कॉलेज, सासन से जिला आपूर्ति अधिकारियों ने इंडेन कंपनी के 52 घरेलू रसोई गैस के सिलेंडर जब्त किया। जब्त सिलेंडर में से 27 भरे बताये गए हैं। सभी सिलेंडर को हिदुस्तान पेट्रोलियम के स्थानीय गैस वितरक के हवाले कर दिया गया है।
जिला लोकसंपर्क अधिकारी की ओर से बताया गया है कि मंगलवार को वैदिक कॉलेज में अवैध रूप से घरेलू रसोई गैस का उपयोग किये जाने की सूचना मिलने के बाद आपूर्ति अधिकारियों ने छापेमारी कर कॉलेज के छात्रावास की रसोई के गोदाम से इंडेन कंपनी के 27 भरे और 25 खाली सिलेंडर जब्त कर हिदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के स्थानीय गैस वितरक के हवाले किया गया। खबर है कि कॉलेज की रसोई में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग होते देख किसी ने इसका फोटो वायरल कर दिया था जिसके बाद छापेमारी की गई।
वहीं इस जब्ती पर कॉलेज प्रबंधन ने बताया है कि जब्त सिलेंडर कॉलेज में कार्यरत कर्मचारियों के हैं।