धरुआडीही में विवाहिता ने फांसी लगाकर दे दी जान
सुंदरगढ़ जिले के धरुआडीही थाना के घुमड़ा गांव में बीती रात पारिवारिक कलह के कारण विवाहिता महिला ने खुदकशी कर ली।
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 09:28 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 09:28 PM (IST)
संसू, बामड़ा: सुंदरगढ़ जिले के धरुआडीही थाना के घुमड़ा गांव में पारिवारिक कलह के कारण रविवार की रात धरित्री भीतरिया (25) ने पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। बताया गया है धरित्री का पति तथा दमकल केंद्र में कार्यरत प्रेमानंद के साथ अक्सर झगड़ा होता था। रविवार को धरित्री के पिता भी सुलह करने आये थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें