मां दुर्गा के विसर्जन उत्सव में उमड़े श्रद्धालु
विजयादशमी के शेष होते ही शहर के विभिन्न पूजा पंडालों से मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विसर्जन किया गया।
संसू, संबलपुर : विजयादशमी के शेष होते ही शहर के विभिन्न पूजा पंडालों से मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है। विजयादशमी की शाम कालीबाड़ी से मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन हुआ था। जबकि शनिवार की शाम अन्य बारह पंडालों से मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान किसी तरह की गड़बड़ी को रोकने, विधि व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में 13 प्लाटून पुलिस बल तैनात किया गया था।
शनिवार की शाम गो¨वदटोला स्वर्ण जयंती दुर्गा पूजा समिति की ओर से भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सांस्कृतिक दल, डीजे म्यूजिक, पारंपरिक घंट-वाद्य के साथ शताधिक कलाकार शामिल रहे। स्थानीय चारमाटी चौक से शुरू विसर्जन शोभायात्रा हरड़ोर नाले तक पहुंची, यहां अश्रुपूरित नयनों से मां दुर्गा का विसर्जन किया गया। इसी तरह फाटक दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से बंगला परंपरानुसार ¨सदूर खेल के बाद मां दुर्गा को विदा किया गया। इसके अलावा झाडुआपाड़ा, मोदीपाड़ा, ¨सदूरपंक, जिला स्कूल चौक, धनकौड़ा आदि स्थानों से भी विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। इसी तरह ठेलकुली स्थित भूषण संयंत्र निकटस्थ बजरंगबली मैदान से भी मां दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा निकली।