भद्रक के विजय भुइंया का घर बना नागलोक
संसू, संबलपुर : भद्रक जिले के धामनगर थाना अंतर्गत पाइकसाही गांव निवासी किसान विजय भुइंया, कहानियों औ
संसू, संबलपुर : भद्रक जिले के धामनगर थाना अंतर्गत पाइकसाही गांव निवासी किसान विजय भुइंया, कहानियों और फिल्मों में नागलोक के बारे में सुना या देखा होगा। उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसका अपना घर भी कभी नागलोक बन जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ। बीते शुक्रवार से अब तक उसके कच्चे घर से नाग सांप के 106 सपोले, तीन नाग-नागिन और 20 अंडों को स्नैक हेल्पलाइन के कार्यकर्ताओं ने बरामद कर लिया है। बावजूद इसके भुइंया परिवार और पड़ोसियों में नाग सांप को लेकर अनजाना सा भय देखा जा रहा है। लोगों की मानें तो शुक्रवार से भुइंया परिवार और उसके पड़ोसियों की नींद गायब हो गई है। कहीं रस्सी भी दिखती है तो सांप का भ्रम होने लगता है। स्नैक हेल्पलाइन के कार्यकर्ताओं की मानें तो विजय भुइंया के घर के आसपास चीटियों की बांबी हैं। संभवत: इन्हीं चींटियों को खाने की खातिर नाग सांप का एक जोड़ा विजय भुइंया के घर अपना ठिकाना बनाकर वंश विस्तार कर रहा था। शुक्रवार को जब भुइंया परिवार ने घर के अंदर कुछ सपोलो को रेंगते देखा तब स्नैक हेल्पलाइन को सहायता के लिए बुलाया गया और इस नागलोक का पता चला।