Move to Jagran APP

Odisha: संबलपुर में 13.85 लाख के जाली नोटों के साथ छह गिरफ्तार

Odisha जाली नोटों का कारोबार करने वाले एक गिरोह के छह सदस्यों को संबलपुर पुलिस की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 13 लाख 85 हजार रुपये के जाली नोट एक जेरॉक्स मशीन गांधीजी के वॉटरमार्क का एक स्टांप और नोट छापने का कागज जब्त किया है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sun, 08 Aug 2021 02:24 PM (IST)Updated: Sun, 08 Aug 2021 02:24 PM (IST)
Odisha: संबलपुर में 13.85 लाख के जाली नोटों के साथ छह गिरफ्तार
संबलपुर में 13.85 लाख के जाली नोटों के साथ छह गिरफ्तार। फाइल फोटो

संवाद सूत्र, संबलपुर। पश्चिम ओडिशा के कई जिलों में जाली नोटों का कारोबार करने वाले एक गिरोह के छह सदस्यों को संबलपुर पुलिस की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 13 लाख 85 हजार रुपये के जाली नोट, एक जेरॉक्स मशीन, गांधीजी के वॉटरमार्क का एक स्टांप और नोट छापने का कागज जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपितों में दो पड़ोसी छतीसगढ़ प्रदेश के रायगढ़ जिला के और चार बरगढ़ जिला के हैं। पूछताछ के बाद उन्हें रविवार के दिन न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। रविवार के अपरान्ह संबलपुर जिला पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक बाटुला गंगाधर ने बताया कि कुछ दिन पहले शहर के टाउन थाना इलाके के एक चाय दूकान में एक ग्राहक और चाय दुकानदार के बीच झगड़ा हुआ था।

loksabha election banner

इस दौरान चाय दुकानदार का एक मोबाइल फोन गायब हो गया था। इसकी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जब पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की, तब शहर में जाली नोटों के कारोबार का पता चला। इसी के बाद पुलिस की एक स्पेशल टीम का गठन कर जाली नोटों के कारोबारियों को पकड़ने की कोशिश शुरू की गई। इस टीम ने पहले बरगढ़ जिला के भटली और अंबाभोना से दो लोगों को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ के दौरान पता चला कि उन्हें यह जाली नोट कमीशन पर मिलते हैं। छतीसगढ़ के रायगढ़ के दो लोग उन्हें यह नोट सप्लाई करते हैं। ऐसे में स्पेशल टीम ने रायगढ़ पुलिस की सहायता से जाली नोट छापकर सप्लाई करने वाले सत्यनारायण निराला और अभिराम झांगड़े को गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ के बाद बरगढ़ जिला के भटली और अंबाभोना से और दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक गंगाधर के अनुसार, जाली नोटों को चलाने के लिए छोटी-मोटी खरीददारी कर दुकानदार को जाली नोट दिया जाता था और बाकी के असली रुपये उनसे लेकर यह कारोबार चलाया जा रहा था। जाली नोटों को असली दिखाने के लिए गांधीजी के वॉटरमार्क का स्टांप भी लगाया जाता था। सिक्योरिटी थ्रेड के लिए नेल पॉलिश का उपयोग किया जाता था। यह गिरोह पिछले छह- सात महीनों से पश्चिम ओडिशा के कई जिलों में जाली नोटों का कारोबार कर रहा था। पुलिस ने बरगढ़ जिला से गिरफ्तार आरोपित सागर साहू से 1800 रुपये, अशोक साहू से 5000 रुपये, शिवशंकर बनिया से 89,000 रुपये, गुणनिधि भोई से 50,000 रुपये और रायगढ़ से गिरफ्तार सत्यनारायण निराला से आठ लाख रुपयु और अभिराम झांगड़े से चार लाख 46 हजार के जाली नोट जब्त किए। जाली नोटों में 100, 200, 500 और 2000 के करेंसी नोट शामिल हैं।

इनकी हुई गिरफ्तारी

1 - सत्यनारायण निराला , उज्बेठी कोशिर, रायगढ़ , छतीसगढ़

2 - अभिराम झांगड़े , कोशिर , रायगढ़ , छतीसगढ़

3 - सागर साहू , गोपालपुर , भटली , बरगढ़ जिला

4 - अशोक साहू , गोपालपुर , भटली , बरगढ़ जिला

5 - शिवशंकर बनिया , कुंबो , अंबाभोना , बरगढ़ जिला

6 - गुणनिधि भोई , कासीपाली , अंबाभोना , बरगढ़ जिला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.