सागरपाली प्राथमिक विद्यालय का खेल उत्सव संपन्न
लखनपुर ब्लॉक की भंवरखोल पंचायत के सागरपाली गांव के प्रकल्प उच्च प्राथमिक विद्यालय का वाíषक क्रिडोत्सव प्रधानाध्यापिका अंजलि भोई के अध्यक्ष्ता में संपन्न हुआ।
संवाद सूत्र, ब्रजराजनगर : लखनपुर ब्लॉक की भंवरखोल पंचायत के सागरपाली गांव के प्रकल्प उच्च प्राथमिक विद्यालय का वाíषक क्रिडोत्सव प्रधानाध्यापिका अंजलि भोई के अध्यक्ष्ता में संपन्न हुआ। बालक विभाग की म्यूजिकल चेयर में आशीष प्रधान प्रथम, बालिका विभाग में हरिप्रिया मुंडा, बालक विभाग की लंबी कूद में सौरभ सेठ, बालिका विभाग में बिदु मुंडा प्रथम स्थान पर रही। बालक विभाग की 100 मीटर दौड़ में समीर सा प्रथम, कुणाल मुंडा द्वितीय तथा सत्यवान मुंडा तृतीय स्थान पर रहे। बालिका विभाग में हरिप्रिया मुंडा प्रथम, प्रियंका मुंडा द्वितीय तथा अनुपमा मुंडा तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका पुष्पांजलि प्रधान, मंदाकिनी डनसेना, सरोजिनी प्रधान इत्यादि ने आवश्यक सहयोग प्रदान किया।