उत्तरांचल रेंज के आठ पुलिस इंस्पेक्टरों का तबादला
उत्तरांचल पुलिस रेंज के चार जिलों के आठ इंस्पेक्टरों का तबादला किया गया है।
उत्तरांचल रेंज के आठ पुलिस इंस्पेक्टरों का तबादला
संवाद सूत्र, संबलपुर : उत्तरांचल पुलिस रेंज के चार जिलों के आठ इंस्पेक्टरों का अलग अलग जिलों और उत्तरांचल रेंज मुख्यालय संबलपुर में तबादला किया गया है। इसके तहत सोनपुर जिला में पदस्थ इंस्पेक्टर निरंजन दास और इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार मंडल का तबादला संबलपुर जिला में किया गया है। वहीं, संबलपुर जिला साइबर थानेदार इंस्पेक्टर पदमसिनी मेहेर का तबादला सोनपुर जिला और धमा थानेदार इंस्पेक्टर तारावती प्रधान का तबादला बलांगीर जिला में किया गया है। झारसुगुड़ा जिला में पदस्थ इंस्पेक्टर रश्मिता बेहरा का तबादला बलांगीर जिला में और बलांगीर जिला में पदस्थ इंस्पेक्टर प्रभात रंजन महांती का तबादला सोनपुर जिला में किया गया है। उत्तरांचल रेंज की इंस्पेक्टर (क्राइम) संध्यारानी जेना का तबादला झारसुगुड़ा जिला और बलांगीर जिला में पदस्थ इंस्पेक्टर ज्योतिरानी दाश का तबादला संबलपुर स्थित उत्तरांचल रेंज कार्यालय में किया गया है।