सड़क हादसों में तीन गंभीर, अस्पताल में भर्ती
अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए है। शुक्रवार की सुबह कोलकाता-मुंबई राजमार्ग पर खेतराजपुर थाना क्षेत्र के महानदी ब्रिज के पास प्याज लदी एक ट्रक के अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में ट्रक का खलासी घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बताया गया है कि ट्रक प्याज लेकर संबलपुर की ओर आ रही थी।
संवाद सूत्र, संबलपुर : अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए है। शुक्रवार की सुबह कोलकाता-मुंबई राजमार्ग पर खेतराजपुर थाना क्षेत्र के महानदी ब्रिज के पास प्याज लदी एक ट्रक के अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में ट्रक का खलासी घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बताया गया है कि ट्रक प्याज लेकर संबलपुर की ओर आ रही थी।
इसी तरह, गुरुवार की शाम धनुपाली और खेतराजपुर थाना क्षेत्र में घटित दो सड़क हादसों में भी दो लोग गंभीर रूप से घायल होकर सदर अस्पताल में इलाजरत हैं। स्थानीय अशोका टाकीज के पास हुए सड़क हादसे में एसके मनोहर नामक व्यक्ति घायल हो गया। उनके सिर पर गहरी चोट लगी है। धनुपाली पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार एएन गुहा लेन निवासी मनोहर अपने बेटे के साथ रात का भोजन खरीदने आया था। वापस घर जाने निकले था तभी लक्ष्मी टाकीज की ओर से आती एक तेज रफ्तार बाइक मनोहर को ठोंकते हुए फरार हो गयी। इसी तहर खेतराजपुर थाना अंतर्गत समलेश्वरी मंदिर के पास पैदल जा रहे परमेश राऊत को एक स्कूटी ने ठोंक दिया। कमली बाजार निवासी परमेश मंडलिया पैदल अपने घर जा रहा था। तभी यह हादसा हुए। परमेश को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।