बामड़ा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य अशोक नायक का निधन
बामड़ा ट्रस्ट फंड कालेज के सेवानिवृत्त प्रिसिपल अशोक कुमार नायक का कटक मेडिकल में इलाजरत अवस्था में निधन हो गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Nov 2019 04:13 PM (IST)Updated: Tue, 26 Nov 2019 04:13 PM (IST)
संसू, बामड़ा : बामड़ा ट्रस्ट फंड कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य अशोक कुमार नायक का श्रीरामचंद्र भंज (एससीबी) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाजरत अवस्था में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर कुचिंडा पहुंचने के बाद अंतिम यात्रा निकाली गयी जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी। 1 फरवरी 1954 को किदिरा गांव में कवि कुमरमणि चौधरी के घर जन्में अशोक कुमार नायक कुंचिडा कॉलेज में प्रोफेसर के अलावा कुचिडा हाईस्कूल के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, श्री अरविद स्कूल के संस्थापक व निदेशक के साथ साथ लेखक, कवि, साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता व अच्छे होम्योपैथिक चिकित्सक के रूप में भी जाने जाते थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें