पद्मश्री डॉ. जितेंद्रिय को बीजद युवा नेताओं की मदद
संवाद सूत्र संबलपुर संबलपुरी गायक रंगवती फेम पद्मश्री डॉ. जितेंद्रिय हरिपाल का मकान बीते
By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Sep 2020 08:56 PM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2020 05:09 AM (IST)
संवाद सूत्र, संबलपुर : संबलपुरी गायक रंगवती फेम पद्मश्री डॉ. जितेंद्रिय हरिपाल का मकान बीते सप्ताह हुई बारिश से टूट गया है। इसकी जानकारी होने के बाद रविवार को शहर के स्वयंसेवी संगठनों ने उनकी मदद की। बीजू जनता दल के युवा नेता मोहित नायक, अनुज जेना, सुमीत मिश्र आदि ने पद्मश्री डॉ. जितेंद्रिय के स्थानीय स्टेशनपाड़ा स्थित मकान पहुंचकर उनसे मुलाकात की और मकान की मरम्मत के लिए आर्थिक मदद की।
गौरतलब है कि बारिश से मकान टूटने के बाद संबलपुर महानगर निगम के कमिश्नर अनिरुद्ध प्रधान भी मौके पर पहुंचे थे और टूटे मकान का आकलन किए जाने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया है। आकलन रिपोर्ट मिलने के बाद मकान की मरम्मत कराए जाने की योजना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें