Move to Jagran APP

अनूप साय के बाद चालक वर्धन टोप्पो गिरफ्तार

चार साल पुराने डबल मर्डर केस में छत्तीसगढ़ पुलिस ने चार दिन पहले ब्रजराजनगर नगर से तीन बार विधायक रहे अनूप साय को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद बुधवार की रात उनके चालक वर्धन टोप्पो को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। उसे छत्तीसगढ़ ले जा कर संघन पूछताछ की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Feb 2020 07:48 PM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 06:21 AM (IST)
अनूप साय के बाद चालक वर्धन टोप्पो गिरफ्तार
अनूप साय के बाद चालक वर्धन टोप्पो गिरफ्तार

संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : चार साल पुराने डबल मर्डर केस में छत्तीसगढ़ पुलिस ने चार दिन पहले ब्रजराजनगर नगर से तीन बार विधायक रहे अनूप साय को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद बुधवार की रात उनके चालक वर्धन टोप्पो को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। उसे छत्तीसगढ़ ले जा कर संघन पूछताछ की। जिसके बाद वर्धन ने अपना गुनाह कबूल लिया। डबल मर्डर केस में कल्पना व उसकी बेटी की हत्या करने की सारी सच्चाई पुलिस के सामने उगल दी। छत्तीसगढ़ पुलिस ने रविवार को ओडिशा पुलिस के साथ वर्धन टोप्पो को घटना स्थल ले कर गई। जहा वर्धन ने उस दिन की पूरी घटना का रुपांतरण कर पुलिस को बताया कि कैसे कल्पना दास व उसकी 14 वर्षीय बेटी की निर्मम हत्या की थी। इसके बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने वर्धन को गिरफ्तार कर लिया। उसे भी कोर्ट चालान करने में लगी है। विदित हो कि चार साल पहले कल्पना दास व उसके बेटी की हत्या कर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाना के हमीरपुर जंगल में फेक दिया गया था। उस वक्त पुलिस अज्ञात शव व हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन एक वर्ष बाद जा कर शव की पहचान हुई थी। बाद में पुलिस सबूत जुटते हुए अनूप तक पहुंचने में सफल रही थी। अनूप कि गिरफ्तारी के बाद अब उनके चालक वर्धन टोप्पो की गिरफ्तारी व दोनों के कबूल नामा से मामला सुलझने लगा है। पुलिस को अभी इस मामले मे और लोगों के शामिल होने की शंका है। पूरी घटना में रायगढ़ पुलिस के एसपी सन्तोष कुमार सिंह ने काफी तत्परता से जांच कर मामले को उजागर किया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.