वीर सुरेंद्र साय और नेताजी सुभाषचंद्र को किया नमन
ओडिशा माटी के दो महान पुत्र स्वाधीनता सेनानी वीर सुरेंद्र साय और नेताजी सुभाषचंद्र बोस को उनकी जयंती के अवसर पर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान व बलिदान को याद किया।
संवाद सूत्र, संबलपुर : ओडिशा माटी के दो महान पुत्र स्वाधीनता सेनानी वीर सुरेंद्र साय और नेताजी सुभाषचंद्र बोस को उनकी जयंती के अवसर पर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान व बलिदान को याद किया।
गुरुवार को ओडिशा सांस्कृतिक समाज और संबलपुर जिला प्रशासन की साझेदारी में वीर सुरेंद्र साय व नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधीश शुभम सक्सेना, अतिरिक्त जिलाधीश लिगराज पंडा, उत्तरांचल राजस्व आयुक्त निरंजन साहू, सरकार के उपमुख्य सचेतक व रेढ़ाखोल विधायक इंजीनियर रोहित पुजारी, पूर्व विधायक डॉ. रासेश्वरी पाणिग्राही, ओडिशा सांस्कृतिक समाज के अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार होता, सचिव सरोज कुमार दास, किसान नेता अशोक प्रधान, शब्बीर अहमद, शिवप्रसाद मेहेर, सुरेखा साहू, मोहम्मद सनाउल्ला समेत अन्य ने जेल चौक स्थित वीर सुरेंद्र साय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसी के साथ ही नेल्सन मंडेला चौक स्थित शहीद स्तंभ, बुर्ला स्थित वीर सुरेंद्र साय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और वीर सुरेंद्र साय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च संस्थान स्थित वीर सुरेंद्र साय की प्रतिमा और जिला के खिडा स्थित उनके जन्मस्थान पर भी वीर सुरेंद्र साय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती समारोह का कार्यक्रम आयोजित की गई।