कांग्रेस का जनाधार तोड़ना संभव नहीं : विजयलक्ष्मी
हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव में कांग्रेस की मजबूत होती स्थिति को देखते हुए ओडिशा में भी कांग्रेस की स्थिति को मजबूत किये जाने की कवायद शुरू हो गयी है ।
संवाद सूत्र, संबलपुर : हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव में कांग्रेस की मजबूत होती स्थिति को देखते हुए ओडिशा में भी संगठन दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। पिछले दो दशक से राज्य में सत्ता से दूर और पश्चिम ओडिशा में कांग्रेस की कमजोर होती स्थिति को एक बार फिर से मजबूत करने और संगठन को सक्रिय किए जाने की कवायद की जा रही है।
सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में इसी को लेकर एक अहम बैठक आयोजित रही। जिला अध्यक्ष अश्विनी गुरु की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष व पूर्वमंत्री विजयलक्ष्मी साहू पर्यवेक्षक के रूप में शामिल रहीं और दलीय नेताओं से चर्चा करते हुए कांग्रेस को और अधिक सक्रिय और मजबूत किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस का अपना अलग जनाधार है और इसे तोड़ना संभव नहीं है। कांग्रेस पहले भी थी और आगे भी रहेगी। बैठक में पूर्व विधायक दुर्योधन गार्डिया और राजेंद्र छत्रिया, निरंजन त्रिपाठी, प्रेमप्रकाश साहनी, सुतापा मित्र, आशुतोष स्वाईं, विजयलक्ष्मी बेहरा, धरणी साहू, सस्मिता देहुरी, सुरेखा साहू, आनंदित मिश्र, परीक्षित नायक, रेनू करीम, सुमित षाड़ंगी, सरोज मिश्र, त्रिलोचन पुरोहित, मोहम्मद मुख्तार, शेख हासिम, दीनबंधु परिड़ा, रत्नाकर राउत, मोहन सा, शिव प्रधान, कुश बिस्वाल समेत विभिन्न ब्लॉक और नगर अध्यक्ष उपस्थित रहे।