Move to Jagran APP

महिला का पीछा करने में आरटीआइकर्मी गिरफ्तार

संसू, संबलपुर : सरकारी महिला कर्मचारी से उसके कार्यालय में दु‌र्व्यवहार और बाद में उसका पीछा करने के

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 May 2018 09:34 PM (IST)Updated: Sun, 20 May 2018 09:34 PM (IST)
महिला का पीछा करने में आरटीआइकर्मी गिरफ्तार
महिला का पीछा करने में आरटीआइकर्मी गिरफ्तार

संसू, संबलपुर : सरकारी महिला कर्मचारी से उसके कार्यालय में दु‌र्व्यवहार और बाद में उसका पीछा करने के आरोप में टाउन पुलिस ने आरटीआइ कार्यकर्ता संजय छुरिया को गिरफ्तार शनिवार को जेल भेज दिया है।

loksabha election banner

पुलिस के अनुसार, जिलाधीश कार्यालय परिसर स्थित बाल सुरक्षा शाखा में कार्यरत महिला की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। बताया गया है कि संबलपुर चाइल्ड लाइन की ओर से बच्चे को बरामद कर उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष हाजिर किया गया था। इस बच्चे के बारे में जानकारी लेने के लिए आरटीआइ कार्यकर्ता संजय छुरिया वहां गया था और इसी दौरान वहां कार्यरत महिला के साथ बहस हो गई थी। आरोप है कि तब संजय ने महिला कर्मचारी के साथ दु‌र्व्यवहार किया था। कार्यालय बंद होने के बाद जब महिला कर्मचारी अपने घर की ओर जा रही थी तब संजय ने उसका पीछा किया। महिला कर्मचारी ने तत्काल इसकी सूचना जिलाधीश समर्थ वर्मा को दी और उनकी सलाह पर टाउन थाना में इस संबंध में शिकायत दर्ज करा दिया। इसी के बाद पुलिस ने संजय को गिरफ्तार किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.