दुर्गापाली कुष्ठाश्रम में साड़ी और पोशाक वितरण
संबलपुर के दुर्गापाली स्थित कुष्ठाश्रम में लायंस क्लब ऑफ हीराकुद रॉयाल्स की ओर से आश्रम में रहने वाले पुरुष महिला और बच्चों को साड़ी धोती और पोशाक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

संसू, संबलपुर : नगर के दुर्गापाली स्थित कुष्ठाश्रम में लायंस क्लब ऑफ हीराकुद रॉयल्स की ओर से पुरुष, महिला और बच्चों के बीच साड़ी, धोती और पोशाक का वितरण किया गया। क्लब के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद महापात्र के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सचिव कार्तिक कलेत, कोषाध्यक्ष सुशांत प्रधान, विकास अग्रवाल, कैलाश राउल, अविनाश मिश्र, आकाश पंडा, उत्तम बाग, महेश्वर गार्डिया प्रमुख शामिल रहे। साड़ी, धोती और पोशाक पाकर आश्रम के लोग काफी खुश हुए और क्लब के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Edited By Jagran