खंडोकटा धनुयात्रा महोत्सव को शुभ स्तंभ स्थापना
कुचिडा अनुमंडल के खंडोकटा गांव में रविवार को खंडोकटा धनुयात्रा महोत्सव के लिए पूजा अर्चना के साथ शुभ स्तंभ की स्थापना की गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jan 2020 11:15 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2020 11:15 PM (IST)
संवाद सूत्र, बामड़ा : कुचिडा अनुमंडल के खंडोकटा गांव में रविवार को खंडोकटा धनुयात्रा महोत्सव के लिए पूजा अर्चना के साथ शुभ स्तंभ की स्थापना की गई। गांव के श्री जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु की पूजा अर्चना कर ग्रामीणों ने कीर्तन मंडली के साथ शहर भ्रमण कर कंस दरबार के निकट मंत्रोचार के साथ शुभ स्तंभ की प्रतिष्ठा की। महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष पूर्व विधायक रविनारायन नायक, उपाध्यक्ष तुलाराम साहू, पूर्णचंद्र पटेल, सचिव सरोज पृषेठ, सह सचिव वेदव्यास नायक ्रप्रमुख उपस्थित थे। खंडोकटा में 5 फरवरी से 9 फरवरी तक 27 वां धनुयात्रा महोत्सव आयोजित किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें