Move to Jagran APP

काएंशिर आश्रम में असहायों को कंबल, विद्यार्थियों को पोशाक प्रदान

श्रीरामकृष्ण विवेकानंद सेवा संघ की ओर से काएंशिर स्थित आश्रम में शीतकालीन सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 11:14 PM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 06:15 AM (IST)
काएंशिर आश्रम में असहायों को कंबल, विद्यार्थियों को पोशाक प्रदान
काएंशिर आश्रम में असहायों को कंबल, विद्यार्थियों को पोशाक प्रदान

संवाद सूत्र, संबलपुर : श्रीरामकृष्ण विवेकानंद सेवा संघ की ओर से काएंशिर स्थित आश्रम में शीतकालीन सेवा शिविर लगाया गया। श्रीरामकृष्ण मिशन आश्रम, पुरी के सहयोग से आयोजित इस शिविर में आध्यात्म पर विशेष चर्चा की गयी। जिसमें सेवा संघ के सदस्य और ग्रामीण शामिल थे।

loksabha election banner

इस अवसर पर गांव के सैकडों असहाय बुजुर्गो को संघ की ओर से कंबल और विद्यार्थियों को पोशाक प्रदान किया गया। शिविर में पुरी आश्रम के अध्यक्ष स्वामी अप्तेश्वरानंद और स्वामी कृष्णरुपानंद समेत संबलपुर शाखा के सचिव अशोक कुमार होता, कालीप्रसाद सिन्हा, सुबीर सेनगुप्ता, तरुणकांति दे प्रमुख शामिल थे। इस तरह का शिविर संबलपुर महानगर निगम अंतर्गत कुछ अन्य स्थानों में भी आयोजित रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.