उत्तरांचल राजस्व आयुक्त व डीएम ने किया बामड़ा का दौरा
बुधवार को उत्तरांचल राजस्व आयुक्त निरंजन साहू संबलपुर डीएम शुभम सक्सेना कुचिडा एसडीएम विश्वरंजन नायक बामड़ा ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे।
संवाद सूत्र, बामड़ा : बुधवार को उत्तरांचल राजस्व आयुक्त निरंजन साहू, संबलपुर डीएम शुभम सक्सेना, कुचिडा एसडीएम विश्वरंजन नायक बामड़ा ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। जहां प्रखंड अधिकारी गोविंद दंडसेना, तहसीलदार अनिल कुल्लू, एसडीपीओ राजकिशोर मिश्र, गोविदपुर थाना अधिकारी प्रताप राणा और अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ कोरोना रोकथाम को लेकर समीक्षा बैठक किए। इसके तुरंत बाद आरडीसी साहू और डीएम सक्सेना विभागीय अधिकारियों के साथ गोविंदपुर हॉस्पिटल, बामड़ा हाई स्कूल, केछुपानी हाई स्कूल क्वारंटाइन सेंटरों का निरीक्षण कर वहां के इंतजाम का जायजा लिया। वहां आरडीसी साहू ने महुलछापल गांव में चल रहे आहार केंद्र का भी निरीक्षण किया। ग्रामीणों से अनौपचारिक बातचीत कर उनकी समस्या सुनी। आपूíत विभाग के अधिकारियों से प्रखंड में आपूíत की जानकारी ली। फिर आरडीसी अधिकारियों के साथ जराबगा हाई स्कूल क्वारंटाइन सेंटर पहुंचे थे। जराबगा सेंटर में वर्तमान में सूरत, बंगलोर और विशाखापटनम से लौटे 20 प्रवासी मजदूर 14 दिन के क्वारंटाइन पर है। आरडीसी ने इन मजदूरों से भी बात की और हालचाल पूछा। जराबगा सेंटर में महुलपाली थाना अधिकारी ज्योत्सना बेहेरा समेत केंद्र के प्रभारी अधिकारी और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। आरडीसी साहू और डीएम सक्सेना जराबगा सेंटर का अवलोकन कर कुचिडा के लिए निकल पड़े और दोपहर का भोजन कर संबलपुर लौट गए।