मो. मुर्तजा बने अध्यक्ष और बलराम दास सचिव
उपनगर हीराकुद स्थित हिडाल्को संयंत्र के श्रमिक संगठन के लिए नए कार्यकर्ताओं का चयन किया गया है।
संवाद सूत्र, संबलपुर : उपनगर हीराकुद स्थित हिडाल्को संयंत्र के श्रमिक संगठन के लिए नए कार्यकर्ताओं का चयन किया गया है। संगठन के नए अध्यक्ष के रूप में मोहम्मद मुर्तजा और सचिव के रूप में बलराम दास को चुना गया है। गौरतलब है कि बीते 20 दिसंबर के दिन श्रमिक संगठन के लिए चुनाव हुआ था, जिसमें हिद मजदूर सभा समर्थित हिडाल्को श्रमिक संगठन की जीत हुई थी।
हिद मजदूर सभा की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जीत के बाद संगठन के नए कार्यकर्ताओं का चयन कर उन्हें पदभार सौंपा गया। इसके लिए एक बैठक भी आयोजित की गई मोहम्मद मुर्तजा को अध्यक्ष और बलराम दास को सचिव नियुक्त किया गया। इनके अलावा, संजीव प्रधान को प्रभारी अध्यक्ष, रुपेश नायक, शेख चांदबाबू, जिजिकल नाग और शिव बेहेरा को उपाध्यक्ष, खगेश्वर नायक, सुनील महालिग, दीपक मिश्र, सुब्रत पंडा, श्रीकांत प्रधान, रंजन मिश्र और आनंद धरुआ को सचिव, सहदेव खूंटिया को कोषाध्यक्ष चयनित किया गया और अन्य 15 को कार्यकारिणी सदस्य चयनित किया गया। मजदूर सभा के प्रदेश कमेटी की ओर से हिद मजदूर सभा के प्रभारी अध्यक्ष विजय कुमार महांती, महासचिव योगेंद्रनाथ त्रिपाठी, उपमहासचिव गोकुल मेहेर और पश्चिम ओडिशा आवाहक संजीत महांती को प्रदेश सलाहकार चयनित किया गया है।