बिलासपुर डकैतीकांड में चार गिरफ्तार
बिलासपुर डकैतीकांड में चार गिरफ्तार
संवाद सूत्र ,बामड़ा : छत्तीसगढ़ बिलासपुर दर्रीघाट निवासी कांग्रेसी नेता टाकेस्वर पाटले के घर 13 जनवरी को दिनदहाड़े सात डकैतों ने बच्चों और घर के सदस्यों को बंधक बनाकर कट्टे और चाकू के बल पर ढाई लाख नगद, सोने चांदी के आभूषण लूट कर फरार हो गए थे। दिनदहाड़े हुए डकैती को गंभीरता से लेते हुए बिलासपुर की एसपी पारुल माथुर ने घटनास्थल का मुआयना कर पुलिस की 10 टीम बनाकर घटना की जांच में जुटी थी। पुलिस टीम ने 100 से अधिक गांव और हाईवे पर लगे 1000 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपितों के बारे में जानकारी हासिल की। डकैत मामले में लावार गांव का अजय धुर्वे ने बदला लेने के लिए डकैती की योजना बनाई थी। कांग्रेसी नेता टाकेस्वर पाटले ने अजय ध्रुव को झूठे केस में जेल भेज दिया था। जिसका बदला लेने के लिए डकैती की साजिश रची थी। डकैती में ओडिशा के डकैत भी शामिल होने की बात पता चलने पर निरीक्षक कलीम खान,उप निरीक्षक मनोज नायक, सागर पाठक,शांत साहू,प्रदीप आर्य की अगुवाई में पुलिस टीम 2 बिना नंबर वाली इनोवा कार में डकैतों का पीछा करते हुए छोटू सिंह(23) को राउरकेला बसंती कालोनी, वार्ड 9 से और आनंद टोप्पो(22) को मालगोदाम बस्ती वार्ड नंबर 10 से गिरफ्तार किया था। ये पुलिस टीम गोविदपुर थाना बामड़ा भी आई थी। छोटू सिंह और आनंद टोप्पो के निशानदेही पर पुलिस ने अजय ध्रुव(21) और दुर्गेश ध्रुव(28) को गणेशनगर सिरगिट्टी से गिरफ्तार किया था। इन लोगों ने रमजान, अय्यूब और माइकेल के साथ मिलकर डकैती की बात कबूली थी। फरार छह आरोपितों को पुलिस पकड़ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है।