अशोक के निधन पर जिला कांग्रेस ने जताया शोक
संबलपुर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव अशोक कुमार बेरिहा के निधन पर संबलपुर जिला कांग्रेस की ओर से शोक व्यक्त करने समेत उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई है।
संवाद सूत्र, संबलपुर : संबलपुर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव अशोक कुमार बेरिहा के निधन पर, संबलपुर जिला कांग्रेस की ओर से शोक व्यक्त करने समेत उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी गुरु की ओर से जारी शोकपत्र में अशोक बेरिहा जैसे नेता के असमय निधन को पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया गया है। कहा है कि दिवंगत बेरिहा ना केवल एक अच्छे नेता थे बल्कि समाजसेवा के क्षेत्र में भी वह काफी सक्रिय थे। लायंस क्लब समेत अन्य कई सामाजिक और स्वेच्छासेवी संगठनों के साथ मिलकर वह जनहित के कार्य भी करते थे। उधर, भाजपा के बरगढ़ सांसद सुरेश पुजारी और भाजपा नेता गोविद प्रसाद अग्रवाल ने भी अशोक बेरिहा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।