14 कोरोना योद्धाओं को देवगढ़ पुलिस ने किया सम्मानित
कोरोना संक्रमित 14 पुलिस कर्मियों स्वस्थ होकर कार्य पर लौटने पर पुलिस ने उन्हें सम्मानित किया। देवगढ़ पुलिस मुख्यालय में बुधवार दोपहर सभी 14 पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
संसू, बामडा़ : कोरोना संक्रमित 14 पुलिस कर्मियों स्वस्थ होकर कार्य पर लौटने पर पुलिस ने उन्हें सम्मानित किया। देवगढ़ पुलिस मुख्यालय में बुधवार दोपहर सभी 14 पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। देवगढ़ एसपी मनोज कुमार महंत ने गुलदस्ता प्रदान कर सभी कॅरोना योद्धाओं का स्वागत और सम्मानित किए। कार्यक्रम में डिप्टी कमांडेंट एके नायक, डीएसपी डीआइबी शिवप्रसाद बिस्वाल, डीएसपी एचआरपीसी रविद्र राउत, सर्जेंट गोबिद मरांडी समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। सूचना अनुसार कुछ दिन पहले एक डिप्टी सूबेदार,2 हवलदार और लांस नायक ओर 11 हवलदारों का कोरोना टेस्ट कराया गया था। जिसमे ये सभी लोग कोरोना पोजिटिव पाए गए थे। ये लोग कोरोना हॉस्पिटल में इलाज से ठीक होने के पश्चात होम क्वारंटाइन में थे।