तेल दर वृद्धि के विरोध में लखनपुर में प्रदर्शन
संसू ब्रजराजनगर पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में लखनपुर
संसू, ब्रजराजनगर : पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने बीडीओ संजीव पटेल को राष्ट्रपति के नाम से चार सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन के मुताबिक, कोरोना महामारी के चलते जारी लॉकडाउन में आम से खास तक सभी परेशान हैं। सभी लोग रोजी-रोटी की जुगाड़ में लगे हुए हैं। ऐसी विषम परिस्थिति में भी केंद्र सरकार पेट्रो पदार्थो की कीमतों में वृद्धि कर आमजन को एक तरह से परेशान कर रही है। कार्यकर्ताओं ने पांच वर्षों में हुई वृद्धि कमर तोड़ देने की बात कहते हुए बढ़ी कीमत को वापस करने की मांग की। विरोध-प्रदर्शन में प्रदीप्त पात्र, लिगराज बढ़ई, सुब्रत प्रधान, ब्रजमोहन कल्यारी, रोहित धुरवा, सुरेन्द्रनाथ पाढ़ी, बिहारी नायक, भास्कर प्रधान, भागीरथी पात्र, विद्याधर नायक, लिगराज साहू, भीमसेन मुंडा तथा महेंद्र प्रधान आदि उपस्थित थे।