नाली से बरामद शव की हुई शिनाख्त
शनिवार को संबलपुर - अनुगुल रेलमार्ग पर जुजुमुरा अग्निशमन केंद्र के पीछे की नाली से मिले शव की पहचान क्योंझर जिले के सरेई गांव निवासी सुशांत प्रधान के रुप में हुई है।
संसू, संबलपुर : शनिवार को संबलपुर-अनुगुल रेलमार्ग पर जुजुमुरा अग्निशमन केंद्र के पीछे नाली से बरामद शव की पहचान क्योंझर जिले के सरेई गांव निवासी सुशांत प्रधान के रूप में हुई है। सुशांत गुजरात के सूरत में काम करता था। वह 17 अक्टूबर को सूरत से अपने गांव लौटने के लिए ट्रेन में सवार हुआ था। उसे अनुगुल में उतरना था। लेकिन इससे पहले ही वह हादसे का शिकार हो गया। शनिवार की दोपहर जुजुमुरा पुलिस ने उसके शव को जब्त कर रेढ़ाखोल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, संभवत सुशांत चलती ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। उसकी जेब से मिले मोबाइल फोन और ट्रेन टिकट से उसकी शिनाख्त होने के बाद उसके परिजनों को सूचित किया गया।