Move to Jagran APP

स्टेशनों में फंसे रेलयात्री, हो रहे महंगाई का शिकार

सूबे में चक्रवाती तूफान फणि का शिकार दूर दराज प्रदेशों के रेल यात्रियों को भी होना पड़ा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 May 2019 06:42 PM (IST)Updated: Sun, 05 May 2019 06:35 AM (IST)
स्टेशनों में फंसे रेलयात्री, हो रहे महंगाई का शिकार
स्टेशनों में फंसे रेलयात्री, हो रहे महंगाई का शिकार

संसू, संबलपुर : सूबे में चक्रवाती तूफान फणि का शिकार दूर दराज प्रदेशों के रेल यात्रियों को भी भुगतना पड़ रहा है। पूर्वतट रेलवे की ओर से करीब 150 ट्रेनों को रद कर दिए जाने और दर्जनों ट्रेनों का गतिपथ बदलने की वजह से रेल यात्रियों को अकथनीय दुर्दशा का सामना करना पड़ रहा है। उनकी ऐसी दुर्दशा के बावजूद कई दुकानदार निर्धारित कीमत से अधिक पर सामान बेच कर उन्हें लूटने में लगे हैं। विभिन्न स्टेशनों के आसपास के दुकानदारों के लिए यह प्राकृतिक आपदा अधिक कमाई का जरिया बन गया है। संबलपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सूत्र के अनुसार, आपदा की इस घडी में रेलवे की ओर से यात्रियों को हरसंभव सुविधा दिए जाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन कुछ स्टेशनों में यात्रियों को थोड़ी परेशानी होने की खबर है। लंबी दूरी की कई ट्रेन संबलपुर मंडल अधीनस्थ विभिन्न स्टेशनों में रोकी गई हैं। वहां के स्टेशन मास्टरों से यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखने को कहा गया है। संभवत शनिवार को अपराह्न तक फणि का प्रभाव कम होने के बाद ट्रेन यातायात धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद है। शुक्रवार को संबलपुर समेत टिटिलागढ़, केसिगा और रेढ़ाखोल स्टेशन में लंबी दूरी की कई ट्रेनों को घंटों रुकना पड़ा।

loksabha election banner

विभिन्न स्टेशनों में रुकी ट्रेनें

- 12802 - नई दिल्ली - पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस संबलपुर स्टेशन में सुबह 8 .20 बजे से।

- 18402 - ओखा - पुरी एक्सप्रेस केसिगा स्टेशन में सुबह 9.40 बजे से।

- 22865- एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस रेढ़ाखोल स्टेशन में घंटों खड़ी रहने के बाद वापस संबलपुर स्टेशन लौटी।

- 22973- गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस टिटिलागढ़ स्टेशन में सुबह 8.25 बजे से खड़ी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.