संबलपुर मंडल में मना सेवा दिवस
संबलपुर मंडल में 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा, स्वच्छता पखवाड़ा
संसू, संबलपुर : संबलपुर मंडल में 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा, स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को रेल मंडल में सेवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक डॉ. जयदीप गुप्ता की अगुवाई में अधिकारियों, कर्मचारियों, ट्रेड यूनियन के सदस्यों ने रेल नगर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में स्टेशन के साथ परिसर में साफ-सफाई की गई। इस दौरान यात्रियों एवं रेलवे कर्मचारियों को यह संदेश दिया गया कि रेलवे स्टेशन, रेलवे कॉलोनी, आसपास में कचरा ना फेंकने और उसे स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग प्रदान करें। इसी तरह पूर्व तट रेलवे महिला कल्याण, संबलपुर की अध्यक्ष मोनिका गुप्ता की अगुवाई में जैक एंड जील स्कूल, संबलपुर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। 23 और 24 सितंबर को स्वच्छ परिसर विषयक अभियान मंडल के विभिन्न स्टेशनों में चलाया जाएगा।