ब्लॉक जोन-1 भाजपा अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि का चयन
बामड़ा ब्लॉक जोन 1 के अध्यक्ष के रुप में नरेश सिंह ठाकुर (पापुन) और जोन एक से जिला प्रतिनिधि के रूप में नीरज अग्रवाल को चुना गया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 10:19 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 06:22 AM (IST)
संवाद सूत्र, बामड़ा : संबलपुर जिला अंतर्गत बामड़ा ब्लॉक जोन-1 भाजपा अध्यक्ष के रूप में नरेश सिंह ठाकुर (पापुन) और जिला प्रतिनिधि नीरज अग्रवाल को चुना गया है। संबलपुर संस्कृति भवन में आयोजित भाजपा की बैठक में नरेश और नीरज को चुने जाने के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इस बैठक में विधायक नाउरी नायक, जयनारायण मिश्र सहित भाजपा के प्रदेश सचिव पृथ्वीराज हरिचंदन, जिला अध्यक्ष रामचन्द्र मेहेर, सदस्यता प्रमुख गिरीश पटेल, दामोदर कर प्रमुख उपस्थित थे। अंत में पापुन और नीरज का बामड़ा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर बधाई दी ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें