असहाय महिला की मदद को आगे आया बीजद
हीराकुद के झांकरपाड़ा में रहने वाली असहाय महिला जाएबानी धरुआ की मदद को बीजू जनता दल आगे आया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 09:09 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 09:09 PM (IST)
संसू, संबलपुर : हीराकुद के झांकरपाड़ा में रहने वाली असहाय महिला जाएबानी धरुआ को बीजू जनता दल आगे आया है। महिला को इलाज के लिए बुर्ला मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराने के साथ उसकी सहायता की जा रही है। हीराकुद नगर बीजद अध्यक्ष शांतनु पंडा ने बताया कि जाएबानी पिछले चार महीने से बीमार थी। आर्थिक तंगी के कारण वह अपना इलाज भी नही करा पा रही था। इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद साथी सत्यप्रिय प्रधान, शांतनु साहू, नीलकंठ साहू के साथ पीड़ित को बुर्ला मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शांतनु साहू ने महिला के इलाज का सारा खर्च खुद वहन करने का भरोसा दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें