Move to Jagran APP

बिरजू बाग के संबलपुरी नृत्य पर झूमा लखनऊ

स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान केंद्र में आयोजित 23 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में शामिल होने गए संबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस कॉलेज के छात्र बिरजू बाग के संबलपुरी नृत्य की धूम मची रही।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 11:33 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 11:33 PM (IST)
बिरजू बाग के संबलपुरी नृत्य पर झूमा लखनऊ
बिरजू बाग के संबलपुरी नृत्य पर झूमा लखनऊ

संवाद सूत्र, संबलपुर : स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान केंद्र में आयोजित 23 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में शामिल होने गए संबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस कॉलेज के छात्र बिरजू बाग के संबलपुरी नृत्य की धूम मची रही। उसके नृत्य को देख उत्सव में शामिल होने अन्य प्रदेशों के युवा भी मुग्ध होकर रह गए।

loksabha election banner

उत्सव से पूर्व निकाली गयी सांस्कृतिक शोभायात्रा के अलावा मंच पर अपनी प्रस्तुति में भी बिरजू बाग के संबलपुरी नृत्य का जलवा दिखा और इसके लिए बिरजू को ना केवल दर्शकों की ताली बल्कि कई मानपत्र और पुरस्कार भी मिले।

नेताजी सुभाषचंद्र बोस कॉलेज के धन तीन द्वितीय वर्ष इतिहास का छात्र और एनएसएस के सक्रिय सदस्य बिरजू बाग को राष्ट्रीय युवा उत्सव में मिली सफलता के लिए कॉलेज के अध्यक्ष हरिशंकर साहू और एनएसएस के अधिकारी डॉ. विश्वमोहन जेना ने अभिनंदन ज्ञापित किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.