बुर्ला पॉवर चैनल में घुसी बाइक, एक की मौत
संवाद सूत्र संबलपुर हीराकुद बांध के पॉवर चैनल में शुक्रवार को एक अनियंत्रित बाइक के घ
संवाद सूत्र, संबलपुर : हीराकुद बांध के पॉवर चैनल में शुक्रवार को एक अनियंत्रित बाइक के घुस जाने से बाइक सवार ससुर की डूबने से मौत हो गयी, जबकि दामाद तैर कर चैनल से बाहर निकलकर बच गया। बुर्ला दमकल और पुलिस पॉवर चैनल से ससुर का शव बरामद कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबलपुर जिले के सासन थाना अंतर्गत पीपलपाड़ा गांव का सुरेन कुसुम अपने ससुर अशोक बाग के साथ बाइक से बुर्ला थाना अंतर्गत पॉवर चैनल के रास्ते चिपलिमा की ओर जा रहे थे तभी नुंआ झांकरपाली गांव के निकट बाइक अनियंत्रित होकर पॉवर चैनल में घुस गयी। पॉवर चैनल में पानी के तेज बहाव में ससुर अशोक बह गया, जबकि दामाद सुरेन तैर कर बाहर आ गया। इसकी खबर लगते ही बुर्ला पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और पॉवर चैनल में तलाश शुरु की और ससुर अशोक के शव को बरामद कर लिया। बुर्ला पुलिस अपमृत्यु का मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।