दोबारा संबलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बने अश्विनी गुरु
संवाद सूत्र संबलपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से ओडिशा के 33 सांगठनिक जिलों के
संवाद सूत्र, संबलपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से ओडिशा के 33 सांगठनिक जिलों के लिए नए अध्यक्षों के नामों की घोषणा किए जाने के बाद से पार्टी नेताओं और समर्थकों में कहीं ़खुशी तो कहीं गम देखा जा रहा है। बावजूद इसके कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया है। संबलपुर जिला के लिए पूर्व विधायक अश्विनी गुरु को दोबारा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि कभी कांग्रेस का गढ़ रहे संबलपुर जिला में कांग्रेस की हालत काफी खस्ता है। पहली बार जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद से अश्विनी गुरु कांग्रेस के इस गढ़ को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। दोबारा जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उन्होंने आलाकमान सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पटनायक के प्रति आभार व्यक्त किया है और बताया है कि कोरोना महामारी की वजह से संबलपुर जिला कांग्रेस के प्रभावित कार्यक्रमों को नए सिरे से शुरु किया जाएगा।
उधर, पश्चिम ओडिशा के बरगढ़ जिला के लिए पूर्व विधायक निहार महानंद, बलांगीर जिला के लिए दिलीप कुमार बेहेरा, बऊद जिला के लिए नवकिशोर मिश्र, देवगढ जिला के लिए उमाकांत साहू, झारसुगुडा जिला के लिए भरत अवस्थी, नुंआपाड़ा जिला के लिए घासीराम माझी, सोनपुर जिला के लिए गौरी श्याम पंडा, कालाहांडी जिला के लिए भारतभूषण बेमाल और सुंदरगढ़ जिला के लिए वेणु माधव त्रिपाठी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।