अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गाय घायल
बंधबहाल के उच्च विद्यालय के सामने बंधबहाल कॉलोनी की मुख्य सड़क पर बुधवार शाम को किसी अज्ञात वाहन की चपेट में एक गाय (बछिया) गंभीर रूप से घायल हो गई।
संवाद सूत्र, ब्रजराजनगर : बंधबहाल के उच्च विद्यालय के सामने बंधबहाल कॉलोनी की मुख्य सड़क पर बुधवार शाम को किसी अज्ञात वाहन की चपेट में एक गाय (बछिया) गंभीर रूप से घायल हो गई। उक्त गाय सड़क पर दर्द से भयंकर रूप से कराह रही थी, लेकिन सड़क से गुजरने वाले लोगों ने इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं समझी। काफी समय बाद सूचना पाकर फ्रेंड्स क्लब के सदस्यों ने घटनास्थल पर पहुंच कर बछिया की सुध ली एवं उसे पशु डॉक्टर के पास पहुंचाया। ज्ञात हो कि इन पशुओं के मालिक सड़क पर खुला छोड़ देते हैं जिससे न सिर्फ ये पशु दुर्घटना का शिकार होते है बल्कि राहगीर भी दुर्घटना के शिकार होते हैं। इसके अलावा कॉलोनी इलाके में तेज गति से वाहन चलाना भी इन दुर्घटनाओं का कारण होने की बात तिरंगा क्लब के सदस्य भोला सिंह, डोलेश्वर सिंह, फूलसिंह माझी तथा मोहन बाग आदि ने कही।