मारुति वैन और ऑटो में टक्कर, बचे विद्यार्थी
ब्लॉक के कुटारीमाल पंचायत सानफिरिगि बहाल गांव के निकट एक वैन और ऑटो रिक्शा के बीच टक्कर में ऑटो चालक घायल हो गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 10:11 PM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 10:11 PM (IST)
संवाद सूत्र, बामड़ा : स्थानीय कुटारीमाल पंचायत के सानफिरिगि बहाल गांव के निकट वैन और ऑटो रिक्शा के बीच टक्कर में ऑटो चालक घायल हो गया। हालांकि मारुति वैन में बैठे छात्र-छात्राओं को ज्यादा चोट नही आयी। बताया गया है कि पिडापत्थर हाईस्कूल में आयोजित प्रदर्शनी देखकर लौटने के क्रम वैन और ऑटो में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ऑटो चालक मिसिल बाघ घायल हो गया। सूचना पाकर गोविदपुर पुलिस घटनास्थल पहुंच घायलों को बामड़ा अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें